'नेता जी' के 83वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 22 Nov, 2021 01:14 PM

prime minister narendra modi congratulated on the 83rd birthday of netaji

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सोमवार को 83वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित विभिन्न नेताओं ने एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सोमवार को 83वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित विभिन्न नेताओं ने एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ट्वीट कर अपने शुभकामना संदेश में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। देश की राजनीति में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।''

धूमधाम से मनाया जा रहा है जन्मदिन
इस बीच लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय पर यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुलायम के जन्मदिन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बीच सुलह के आसार हैं। हालांकि शिवपाल ने मुलायम के पैतृक गांव सैफई में केक काटकर पार्टी संस्थापक का जन्मदिन मनाया। गौरतलब है कि पिछले साल मुलायम सिंह ने अपने जन्मदिन पर अखिलेश और शिवपाल द्वारा आयोजित जन्मोत्सव समारोह में अलग-अलग हिस्सा लेकर दोनों गुटों को संतुष्ट किया था।

मुख्यमंत्री ने जन्मदिन की दी बधाई
योगी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।''

उपमुख्यमंत्री केशव ने दी जन्मदिन शुभकामनाएं 
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी मुलायम को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा सपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद  मुलायम सिंह यादव जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।''  सपा स्पोर्ट्स विंग के प्रभारी अवधराज यादव ने बताया कि पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता हवन पूजन कर पार्टी संस्थापक की दीर्घायु की कामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सपा स्पोर्ट्स विंग ने नेता जी का जन्मदिन समाजवादी स्वाभिमान दिवस के रूप में मना रहे हैं। 



 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!