'चैंपियंस ऑफ द अर्थ' अवॉर्ड से नवाजे गए प्रधानमंत्री मोदी, CM योगी ने दी बधाई

Edited By Deepika Rajput,Updated: 03 Oct, 2018 02:20 PM

prime minister modi honored with champions of the earth award

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र के सर्वाेच्च पर्यावरण सम्मान ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ'' अवॉर्ड दिए जाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का पर्यावरण के...

लखनऊः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र के सर्वाेच्च पर्यावरण सम्मान ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ' अवॉर्ड दिए जाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का पर्यावरण के प्रति एक स्पष्ट विजन है, जिसकी सराहना पूरे विश्व में हो रही है। प्रधानमंत्री के प्रयासों का परिणाम है कि आज भारत की पहचान विश्व पटल पर देखने को मिल रही है। उनके प्रयास से ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को प्रति वर्ष ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में मनाए जाने का सर्वसमति से निर्णय लिया। इसी प्रकार यूनेस्को द्वारा कुंभ को ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ की सूची में शामिल किया गया है। 

उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छ भारत मिशन’ तथा ‘नमामि गंगे परियोजना’ के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देशवासियों को स्वच्छ और सन्तुलित पर्यावरण के साथ ही स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने का सफल प्रयास किया है। ‘स्वच्छ भारत मिशन’ कार्यक्रम की सराहना विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा भी की गई है। प्रधानमंत्री मोदी को यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियों गुटेरस द्वारा प्रदान किया गया।

‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ' पुरस्कार की घोषणा न्यूयॉर्क सिटी में 73वें संयुक्त राष्ट्र आम सभा में की गई थी। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा पीएम मोदी को पॉलिसी लीडरशिप कैटेगरी के अंतर्गत इंटरनेशनल सोलर एलायंस तथा पर्यावरण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्यों तथा वर्ष 2022 तक भारत में सिंगल यूका प्लास्टिक के प्रयोग को पूरी तरह से समाप्त करने के संकल्प के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!