कृषि मंत्री ने सरकार की गिनाई उपलब्धियां, कहा-पिछली सरकारों ने कृषि विश्वविद्यालय को किया पीछे

Edited By Ramkesh,Updated: 20 Jun, 2020 06:17 PM

previous governments back the agricultural university surya pratap shahi

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नरेंद्र नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज के हाइटेक मीटिंग हॉल में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए योगी सरकार की उपव्लिधिां गिनाई।

अयोध्या: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज के हाइटेक मीटिंग हॉल में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। 

शाही ने सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों को गर्त में ले जाने का कार्य पिछली सरकार ने किया। उनके पास कृषि विकास की कोई रूपरेखा नहीं थी। हमारी सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ने कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए सभी कृषि विश्वविद्यालयों को आर्थिक पैकेज दिया। जिसके आधार पर पूरे प्रदेश में 8 नए कृषि विज्ञान केंद्र खोले गए हैं जिनके माध्यम से किसानों को उच्च तकनीक उपलब्ध कराई जा रही है। यही नहीं प्रदेश जो गन्ना किसानों को उनके मूल्य का भुगतान नहीं कर पा रहा था आज पूरी तरह से गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है।

चीनी के उत्पादन में यूपी बना नम्बर वन
प्रदेश चीनी के उत्पादन में महाराष्ट्र को पछाड़कर प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है। इसी कड़ी में कृषि मंत्री ने मुख्य परिसर स्थित एन यसपी  6 फार्म का लोकार्पण किया। नये कृषि भवन का भी लोकार्पण किया। तत्पश्चात विश्वविद्यालय के जीन डायरेक्टर के साथ विश्वविद्यालय के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का भृमण किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने प्रसार निदेशालय द्वारा अपने प्रछेत्र पर क्रॉप कैफेटेरिया में धान रोपाई की शुरुआत का अवलोकन किया। क्रॉप कैफेटेरिया में लगी फसलों का अवलोकन किसानों को उनके भृमण के दौरान कराया जाता है।

मंत्री ने किया एन एसपी 6 फार्म का लोकार्पण
कृषि मंत्री ने काले धान की पौध व रोपाई भी देखी। विश्वविद्यालय भ्रमण के दौरान कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में विकसित किया गया एन एसपी 6 फार्म का लोकार्पण किया। यह फार्म एकीकृत फसल पद्धति के स्वरूप में विकसित किया गया है। कृषि मंत्री ने लोकार्पण के दौरान कुलपति के अद्भुत प्रयास की प्रसंसा करते हुए कहा कि इस प्रछेत्र का किसानों को अवलोकन कराने से उन्हें एक स्थान पर ही कृषि ,पशुपालन ,मत्स्य पालन ,बकरी पालन व फसल उत्पादन का वैज्ञानिक तकनीक से अवगत कराया जा सकेगा। कृषि मंत्री श्री शाही को कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने उद्यान प्रछेत्र,सस्य विज्ञान प्रछेत्र,शैक्षणिक पशुधन प्रछेत्र तथा मत्स्यकीय तालाबों का अवलोकन भी किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!