Edited By Deepika Rajput,Updated: 30 Jun, 2018 12:52 PM
इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ काेविंद ने कहा कि मरीजों के लिए डॉक्टर भगवान के समान होता है और उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की अधिक से अधिक मदद करनी चाहिए।
इलाहाबादः इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ काेविंद ने कहा कि मरीजों के लिए डॉक्टर भगवान के समान होता है और उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की अधिक से अधिक मदद करनी चाहिए।
इस दौरान राष्ट्रपति काेविंद ने डॉक्टरों को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाई। उन्होंने कहा कि मेडिकल प्रोफेशन केवल एवोकेशन या जीविकोपार्जन का साधन नहीं है। यह एक नोबल प्रोफेशन है, जिसमें मानवता के पक्ष को प्राथमिकता दी जाती है। इसलिए पेशेवर रवैया अपनाने के साथ ही उन्हें कुछ समय मानवीय आधार पर भी सेवा देनी चाहिए।
राष्ट्रपति ने संगम नगरी में कुछ महीनों बाद लगने जा रहे कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को मानवीय आधार पर अपनी सेवा देने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कुंभ के आयोजन पर समूची दुनिया की निगाहें टिकी होंगी। दुनिया भर से श्रद्धालु आएंगे। इसलिए यहां के डॉक्टरों को एक महीने श्रद्धालुओं की सेवा करनी चाहिए। ऐसा करने से दुनिया में भारतीय चिकित्सकों द्वारा मानव सेवा का बेहतर संदेश जाएगा।