सहारनपुर में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही, गर्भवती महिला ने ई-रिक्शा में दिया बच्चे को जन्म

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Aug, 2017 11:33 AM

pregnant woman has given birth to a baby in e rickshaw

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। योगी सरकार.....

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। योगी सरकार जहां महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तरह-तरह की योजनाएं अपना रही है। वहीं सहारनपुर में एक प्रसूता प्रसव के लिए आधी रात को  अस्पताल पहुंची तो स्टॉफ ने उसे धक्के मारकर बाहर निकाल दिया। परिजनों ने आरोपी स्टॉफ के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है।

जानकारी के मुताबिक थाना मंडी के खजूर तला निवासी मोहम्मद रईस की पत्नी मुनव्वर को प्रसव पीड़ा हुई। आधी रात को क्षेत्र की आशा गजाला महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंची और उसके साथ उसके परिजन भी थे। आशा का कहना है कि उसने मुनव्वर को अस्पताल में भर्ती कराया और चिकित्सक से उसे देखने की गुहार लगाई। क्योंकि महिला का प्रसव समय लगभग पूरा हो चुका था। मगर गर्भवती महिला को उसी हालत में जांच किए बिना ही अस्पताल से धक्के देकर बाहर कर दिया गया।

परिजन प्रसव पीड़ा से कराहती महिला को ई-रिक्शा में दूसरे चिकित्सक के पास ले जा रहे थे कि तभी महिला ने ई-रिक्शा में एक पुत्र को जन्म दे दिया। जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!