प्रयागराज: हॉटस्पॉट क्षेत्र में 5 हजार लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण, सभी पाए गए स्वस्थ

Edited By Umakant yadav,Updated: 03 May, 2020 06:08 PM

prayagraj health test done for 5 thousand people in hotspot area all healthy

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हॉटस्पॉट बने इलाकों में शनिवार को 5 हजार से अधिक लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। जिसके बाद उनकी पूरी जानकारी जुटाकर रिकॉर्ड तैयार किया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग...

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हॉटस्पॉट बने इलाकों में शनिवार को 5 हजार से अधिक लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। जिसके बाद उनकी पूरी जानकारी जुटाकर रिकॉर्ड तैयार किया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इनमें सभी लोग स्वस्थ पाए गए हैं।
PunjabKesari
बता दें कि प्रयागराज में शुक्रवार को पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। इसके बाद शहर में लूकरगंज व कोरांव में कर्वरपुर को हॉटस्पॉट बनाया गया है। लूकरगंज में संक्रमित व्यक्ति के घर के एक किमी परिधि में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच की गई। इसके साथ ही 463 घरों में आशा व स्वास्थ्यकर्मियों की 24 टीमें सर्वे करने पहुंचीं। दिनभर में 3 हजार 41 लोगों से मिलकर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। इलाके में सेनिटाइजेशन भी किया गया।

इसके अलावा कोरांव ब्लॉक क्षेत्र में 11 टीमों ने 388 घरों का सर्वे किया। इनमें 2157 लोगों के स्वास्थ्य का सर्वे किया गया है। ब्लॉक क्षेत्र के विद्यालय व कई गांवों को सेनिटाइज किया गया। वहीं, सैदाबाद इलाके में भी 25 घरों में कंटेनमेंट एक्सरसाइज की गई। इलाके में सेनिटाइजेशन किया गया। सीएमओ डा. जीएस बाजपेई ने बताया कि स्वास्थ्य सर्वे में सभी लोग स्वस्थ पाए गए। इसके साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण आगे भी जारी रहेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!