Mission 2022: 23 अक्टूबर को बाराबंकी से बुंदेलखंड तक प्रतिज्ञा यात्रा की होगी शुरुआत, प्रियंका के साथ बड़े कांग्रेसी रहेंगे मौजूद

Edited By Umakant yadav,Updated: 21 Oct, 2021 06:44 PM

pratigya yatra will start from barabanki to bundelkhand on 23 october

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यूपी में अपनी खोयी हुई सियासी जमीन तलाशने में जुटी कांग्रेस की कमान प्रियंका गांधी के हाथों में हैं। संगठन को मजबूत करने के लिए प्रियंका गांधी दिन-रात एक करती नजर आ रही हैं।...

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यूपी में अपनी खोयी हुई सियासी जमीन तलाशने में जुटी कांग्रेस की कमान प्रियंका गांधी के हाथों में हैं। संगठन को मजबूत करने के लिए प्रियंका गांधी दिन-रात एक करती नजर आ रही हैं। इसी बीच कांग्रेस 23 अक्टूबर से बाराबंकी से बुंदेलखंड तक प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत करेगी। प्रतिज्ञा यात्रा को खुद प्रियंका गांधी हरी झंडी दिखाएंगी और जनसभा को संबोधित करेंगी।

बता दें कि 23 अक्टूबर को दिन में 12:00 बजे बाराबंकी के जैदपुर विधानसभा से कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा की शुरूआत होगी। वहीं हरख इंटर कॉलेज के मैदान में प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित भी करेंगी। इस दौरान प्रियंका के साथ कई बड़े कांग्रेसी नेता मौजूद रहेंगे। प्रतिज्ञा यात्रा की कमान खुद प्रियंका गांधी ने संभाली है। गुरूवार को इसकी सूचना कांग्रेस के प्रवक्ता तनुज पुनिया और जिला अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने दी।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की लगातार यात्रा पर हैं। प्रियंका किसी भी मुद्दे को लेकर योगी सरकार को घेरने से पीछे नहीं रहीं हैं... चाहे ओ हाथरस, उन्नाव, या फिर बदायूं गैंगरेप हो। लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद भी प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोला था। इसके बाद वाराणसी में किसान न्याय रैली को संबोधित करते हुए किसानों की बात की थी।  

         

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!