Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 28 Jun, 2018 12:54 PM
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गया। तभी घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया...
प्रतापगढ़ः उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गया। तभी घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के मुताबिक हादसा संग्रामगढ़ थाना के गोनाही डिग्री कॉलेज के पास का है। यहां बारात से घर लौटते समय एक परिवार भीषण हादसे का शिकार हो गया। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।