Edited By Ruby,Updated: 11 Feb, 2019 02:19 PM
लखनऊः प्रियंका गांधी राजनीति में सक्रिय रूप से उतर गई हैं। आधिकारिक रूप से राजनीति में आने के बाद प्रियंका गांधी आज पहली बार लखनऊ में रोड शो कर रही हैं। उनके आने से जहां कांग्रेस कार्यकर्ता में जोश की लहर दौड़ पड़ी है तो वहीं विपक्ष के नीदें उड़ गई...
लखनऊः प्रियंका गांधी राजनीति में सक्रिय रूप से उतर गई हैं। आधिकारिक रूप से राजनीति में आने के बाद प्रियंका गांधी आज पहली बार लखनऊ में रोड शो कर रही हैं। उनके आने से जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश की लहर दौड़ पड़ी है तो वहीं विपक्ष के नीदें उड़ गई हैं। प्रियंका की लखनऊ में दस्तक होने के साथ पोस्टर वार भी शुरू हो गया है।
लखनऊ के हर चौराहे पर प्रियंका गांधी के राजनीति में आने पर पोस्टरों द्वारा खुश जाहिर की गई है तो वहीं बीजेपी द्वारा लगाए गए पोस्टरों से प्रियंका पर हमला बोला है। कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा लगाए पोस्टरों में लिखा है, “आ गई बदलाव की आंधी, राहुल संग प्रियंका गांधी।” जबकि, बीजेपी ने पोस्टर में लिखा है कि “आ रही हैं यूपी लूटने”। इसके साथ ही महागठबंधन को ठगबंधन करार दिया है। अंत में लिखा है कि अबकी बार फिर से मोदी सरकार।
प्रियंका गांधी के खिलाफ कानपुर रोड पर बीजेपी द्वारा लगाए गए पोस्ट पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि बीजेपी का भ्रष्टाचार उजागर हो गया है। चौकीदार चोर है कि बात साबित हो चुकी है। लिहाजा, बीजेपी बौखलाई हुई है। इसी वजह से वह ऐसे कह रही है।