Edited By ,Updated: 09 May, 2016 06:43 PM
जन्मभूमि न्यास के उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राम विलास वेदान्ती ने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण 2019 तक होने की संभावना व्यक्त की है।
बलरामपुरराम: जन्मभूमि न्यास के उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राम विलास वेदान्ती ने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण 2019 तक होने की संभावना व्यक्त की है। बलरामपुर नगर क्षेत्र के रामलीला मैदान मे भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर कल शाम आयोजित कार्यक्रम में डॉ. वेदान्ती ने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण आगामी 2019 तक सम्भव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में सभी धर्मों को साथ लेकर चलने के गुण मौजूद हैं। उनकी अगुवाई में हिन्दू और मुसलमान धर्मगुरुओं की आपसी सहमति से राम जन्मभूमि विवाद का हल निकाला जा सकता है।
पूर्व सांसद ने कहा कि आरक्षण समाप्त कर योग्यता का सम्मान होना चाहिए। भारत समेत पूरे विश्व के मुस्लिम हिन्दू विरोधी नहीं हैं। केवल राजनीति के कारण दोनों के बीच आपस में दूरियां बढ़ती हैं।