लोकसभा चुनाव 2019: आजमगढ़ से अखिलेश और लखनऊ से पूनम सिन्हा ने रोड शो के बाद किया नामांकन

Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 Apr, 2019 02:22 PM

poonam sinha did the road show after filing nomination

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज आजमगढ़ से अपना पर्चा दाखिल किया, जिसके बाद उन्होंने चुनावी सभा भी की। अखिलेश के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने भी लखनऊ से अपना पर्चा भरा। जानकारी मुताबिक बुधवार को अखिलेश यादव ने....

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज आजमगढ़ से अपना पर्चा दाखिल किया, जिसके बाद उन्होंने चुनावी सभा भी की। अखिलेश के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने भी लखनऊ से अपना पर्चा भरा। जानकारी मुताबिक बुधवार को अखिलेश यादव ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह एलान किया कि अभिनेता सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा लखनऊ लोकसभा सीट से सपा की प्रत्याशी होंगी। यादव ने कहा कि वह उनकी पार्टी पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यकाल में लखनऊ में किए गए विकास कार्यों के आधार पर वोट मांगेगी। जनता एक बार समाजवादी लोगों को चुनकर भेजे और देखे कि लखनऊ का काम कितनी ऊंचाइयों तक पहुंचता है।

PunjabKesariपूनम सिन्हा ने कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ समाजवादी पार्टी (सपा) के स्थानीय कार्यकर्ताओं के अलावा पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा और अभिषेक मिश्रा समेत कई लोग मौजूद थे। हालांकि, नामांकन दाखित करते समय उनके पति शत्रुघ्न सिन्हा मौजूद नहीं थे। उन्होंने अपना नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा को सौंपा। गठबंधन के तहत यह सीट सपा को मिली है।

PunjabKesariइस बीच, कांग्रेस के उम्मीदवार प्रमोद कृष्णम ने भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ एक किलोमीटर के रोड शो के बाद अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। लखनऊ संसदीय सीट के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। इस सीट के लिए मतदान 6 मई को होगा। शनिवार को पत्रों की जांच होगी, जबकि उम्मीदवार 22 अप्रैल तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

PunjabKesariपूनम सिन्हा मंगलवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई थीं, हालांकि उनके पति बिहार में पटना साहेब लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं, जहां अंतिम चरण में मतदान होगा। 69 वर्षीय सिन्हा एक अभिनेत्री और फैशन मॉडल रही हैं। उन्होंने अपने शुरुआती करियर में हिंदी सिनेमा में काम किया। उन्हें 1968 में मिस यंग इंडिया का ताज पहनाया गया था। उन्होंने हिंदी फिल्मों में छोटी भूमिकाओं में काम किया और दो फिल्मों का निर्माण भी किया है। उनकी हालिया फिल्म जोधा अकबर थी। उन्होंने 1973 में रिलीज़ हुई फ़ल्मि सबक में शत्रुघ्न सिन्हा के साथ काम किया था और बाद में दोनों ने 1980 में शादी कर ली। अपनी शादी के बाद पूनम ने अपने बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए अपना अभिनय करियर छोड़ दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!