गंगा दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्‍था की डुबकी, की पूजा अर्चना

Edited By Ruby,Updated: 22 Jun, 2018 12:25 PM

फर्रुखाबाद के गंगा तट के पंचाल घाट पर गंगा दशहरा पर आज हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।  गंगा दशहरा पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए आधी रात से ही गंगा तट पर श्रद्धालुओं का हुजूम पहुंचने लगा। यहा लोगों ने गंगा स्नान कर पूजा अर्चना...

फर्रुखाबादः फर्रुखाबाद के गंगा तट के पंचाल घाट पर गंगा दशहरा पर आज हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गंगा दशहरा पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए आधी रात से ही गंगा तट पर श्रद्धालुओं का हुजूम पहुंचने लगा। यहा लोगों ने गंगा स्नान कर पूजा अर्चना की। 
PunjabKesari
मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन ही राजा भागीरथ गंगा को स्वर्ग से धरती पर लाए थे। इस दिन गंगा स्नान से पुण्य की प्राप्ति होती है। हालांकि गंगा में गंदगी को लेकर लोगों में नाराजगी भी साफ नजर आ रही थी। गंगा पूजन के बाद स्नान किया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। शहरी इलाके के बजाय देहात से खूब भीड़ आई। ट्रैक्टरों के अलावा पैदल, साइकिल व दूसरे वाहनों से भी लोग पहुंचते रहे। पांचाल घाट चौराहे से पुल तक भीड़ का सैलाब नजर आया।
PunjabKesari
दशहरा स्नान करने के लिए जाने वालों के लिए जगह जगह पूड़ी बांटने का इंतजाम किया गया था। इन्हें रोक रोक कर ठंडा पानी व शरबत दिया गया। बघार पुल से ठंडी सड़क, कादरी गेट, घटियाघाट रोड, भोलेपुर, बढ़पुर, रिलायंस तिराहा, सेन्ट्रल जेल चौराहे सहित शहर में कई जगहों पर काउंटर लगाए गए थे। इस पर्व पर छाता, अन्न, कपड़ों का भी दान दिया गया। इसके साथ ही साथ कमालगंज के सिंघिरामपुर में भी भक्ति का महाकुम्भ नजर आया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!