पुलिस के हाथ लगा 3 करोड़ की कीमत वाला सांप, इसका दवा बनाने में होता है इस्तेमाल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Sep, 2017 12:48 PM

police snatch 3 million rupees its drug is used in making drug

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की पुलिस और वन विभाग की टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बेशकीमती सेंडबोआ सांप बरामद किया है...

बहराइचः उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की पुलिस और वन विभाग की टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बेशकीमती सेंडबोआ सांप बरामद किया है। खास बात यह है कि इस सांप को युवा सेक्स पावर बढा़ने में इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही पुलिस ने 4 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, जो इसे नेपाल में एक व्यक्ति को बेचने वाले थे।

जानकारी के अनुसार एसपी सुनील कुमार सक्सेना के निर्देशन में गठित स्पेशल टीम ने सूचना के आधार पर देहात कोतवाली क्षेत्र के पास घेराबंदी की। इस दौरान 2 बाइकों पर 4 संदिग्ध युवक नजर आए। पुलिस ने इन्हें रोक कर तलाशी ली तो बाइक की डिक्की से सेंडबोआ सांप बरामद हुआ। सेंडबोआ को कब्जे में लेकर पुलिस ने तुरंत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

क्या कहना है पुलिस का ?
पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना ने बताया कि पकड़े गए तस्करों ने पुलिस के सामने कई राज खोले हैं। एसपी ने बताया कि गायघाट निवासी एक व्यक्ति ने 8 लाख रुपए में ये सांप नेपाल पहुंचाने का जिम्मा लिया था। भारतीय मार्केट में इसकी कीमत करीब 10 लाख है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में इसकी कीमत तीन 3 करोड़ से भी ज्यादा है।

सेक्स पावर बढ़ाने में किया जाता है इस्तेमाल 
सैंडबोआ बेहद दुर्लभ प्रजाति का सांप होता है। ये पाकिस्तान के पश्चिमी इलाके, भारत के दक्षिणी और पश्चिमी भाग के रेगिस्तान में पाया जाता है।  ये बेहद सुस्त होते हैं और थोड़ी ही दूर चलने में घंटों लगा देते हैं। इस सांप का इस्तेमाल चीन में सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा बनाने में होता है।

सेंडबोआ खाने से आदमी हमेशा बना रहता है जवान 
इसके साथ ही लोग इसके मांस को भी खाते हैं। खाड़ी के देश में मान्यता है कि इसे खाने से कई बीमारि‍यां दूर हो जाती हैं और आदमी हमेशा जवान बना रहता है। इसके चमड़े में इरिडियम नामक तत्व पाया जाता है, जो बहुमूल्य होता है। यही कारण है कि अक्सर इन सांपो की तस्करी होती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!