कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, कई किसान हिरासत में

Edited By Ramkesh,Updated: 26 Jan, 2021 02:35 PM

police showers lathis on farmers protesting agricultural law

कृषि कानूनों के विरोध में आज किसान टैक्टर रैली निकाल कर प्रर्दशन कर रहे है। इसी क्रम में अम्बेडकरनगर जिले के किसानों ने अकबरपुर पुरानी तहसील पर ट्रैक्टर रैली निकाल कर प्रदर्शन किया।

अम्बेडकरनगर: कृषि कानूनों के विरोध में आज किसान टैक्टर रैली निकाल कर प्रर्दशन कर रहे है। इसी क्रम में अम्बेडकरनगर जिले के किसानों ने अकबरपुर पुरानी तहसील पर ट्रैक्टर रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं की पुलिस से भी नोंकझोंक हुई। इस दौरान कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठियां भी बरसाई वहीं पुलिस ने कई किसान नेताओं को हिरास में भी ले लिया है। 
PunjabKesari
बता दें कि किसानों से कृषि कानून का विरोध करने का 26 जनवरी को प्रर्दशन का ऐलान किया था। जिससे देश के किसान दिल्ली में आन्दोलन कर रहे है। किसानों का आरोप है कि नए कृषि कानून में सिर्फ कांट्रैक्ट फार्मिंग को बढ़ावा देने पर जोर है। ठेका प्रथा को बल मिलेेगा। इससे किसानों का शोषण होने की पूरी संभावना है। इसके अलावा सरकार के नए कानून में दलहन, तिलहन, आलू, प्याज आदि वस्तुओं को आवश्यक वस्तुओं की सूची से हटा दिया गया है। ऐसे में सरकार इसे खरीदे या न खरीदे यह सुनिश्चित नहीं है। इस उपज के समर्थन मूल्य को लेकर भी सरकार अपनी ज़िम्मेदारी से बच जाएगी। ऐसे में सरकार अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त होते हुए निजी व्यापारियों व आढ़तियों के हाथों अपनी उपज बेचने के लिए किसानों को विवश कर देेगी। व्यापारी इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। इसी को लेकर किसान लगभग दो माह से आन्दोलन कर रहे है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!