सब्जी बेच रहे युवक को पुलिस ने उठाया, कोतवाली में मौत

Edited By Ramkesh,Updated: 21 May, 2021 06:44 PM

police picked up a young man selling vegetables

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लॉकडाउन  उल्लंघन के मामले में सब्जी बेच रहे युवक को पुलिस पकड़ कर कोतवाली लाई। जहां पर उसकी हालत बिगड़ गई। आनन फानन में पुलिस ने उसे सी एच सी पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर...

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लॉकडाउन  उल्लंघन के मामले में सब्जी बेच रहे युवक को पुलिस पकड़ कर कोतवाली लाई। जहां पर उसकी हालत बिगड़ गई। आनन फानन में पुलिस ने उसे सी एच सी पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगते हुए जमकर हंगामा किया ।
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक मामला उन्नाव जिले बांगरमऊ कस्बे का बताया जा रहा है जहां पर एक युवक सब्जी बेच रहा था इसी दौरान पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में उसे उठा लिया और कोतवाली ले गई। बताया जा रहा है कि वहां पर उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसके सी एच सी  पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। घटना से आक्रोशित परिजन और कस्बे के लोग पुलिस पिटाई से मौत का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।  हंगामे को दे प्रशासन ने कई थानों का पुलिस बल तैनात कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!