Edited By Ramkesh,Updated: 04 Oct, 2020 03:52 PM
हाथरस कांड को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। विपक्षी पार्टीया भी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के पूर्व सांसद जयंत चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता का एक दल हाथरस जा रहा था।
हाथरस: हाथरस कांड को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। विपक्षी पार्टियाँ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही है। सरकार के खिलाफ सभी विपक्षी पाटियां धरना प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के पूर्व सांसद जयंत चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का एक दल हाथरस जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया इस पर आरएलडी के कार्यकर्ता उग्र हो गए। सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी करने लगे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया परंतु कार्यकर्ताओं ने पुलिस पथराव शुरू कर दिए इस पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया।जिसमें कई नेता गंभीर रूप से घायल हो गये है।
बता दें कि हाथरस कांड में हर राजनीतिक पार्टियाँ पीड़िता से मिलने के लिए पहुंच रही है। इस मामले में सरकार ने कई बड़े अधिकारियों को निलंबित भी कर दिया है। वहीं एक दिन पहने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधीवाड्र, राहुल गांधी भी पीड़ित से मिलने पहुंचे थे।
फिलहाल गैंगरेप आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन पीड़िता के शव को रात में जला देने से सरकार पर विपक्षी पार्टियाँ सवाल खड़ा कर रही है।