Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 14 Jul, 2020 11:01 PM
कानपुर में विकास दूबे कांड के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। इसी क्रम में प्रदेश के बदायूं में मुठभेड़ में 60 हजार का ईनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। इस
बदायूं: कानपुर में विकास दूबे कांड के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। इसी क्रम में प्रदेश के बदायूं में मुठभेड़ में 60 हजार का ईनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने से गिरफ्तार कर लिया है। वही दूसरा बदमाश फरार हो गया।
बता दें कि जिले के सदर कोतवाली इलाके के कुरऊ बाईपास के पास पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें दरोगा को भी गोली लगी है। घायल बदमाश और दरोगा को जिला अस्पताल में कराया गया है। बदमाश मुवीन पर फर्रुखाबाद से 50 हजार, राजस्थान से 5,उत्तराखंड से 5 हजार ईनाम घोषित है।