Edited By Anil Kapoor,Updated: 04 Dec, 2018 12:14 PM
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर हिंसा मामले में पुलिस ने 27 नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 302, 333, 353, 427, 436, 394 और 7-क्रिमिनल अमेंडमेंट लॉ के तहत मामला दर्ज किया है।
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर हिंसा मामले में पुलिस ने 27 नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 302, 333, 353, 427, 436, 394 और 7-क्रिमिनल अमेंडमेंट लॉ के तहत मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि बुलंदशहर जिले के एक गांव में गन्ने के खेत में बड़े पैमाने पर गोकशी के अवशेष मिलने से हिंदू संगठनों में आक्रोश फूट गया। आक्रोशित भीड़ और पुलिस के बीच हुई झड़प में गोली लगने से स्याना थाने के इंस्पेक्टर सहित फायरिंग में घायल युवक की मौत हो गई।