नोएडाः कार लेकर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, 2 गिरफ्तार

Edited By Ruby,Updated: 13 Apr, 2018 05:44 PM

उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ग्रामीण सुनीति सिंह ने बताया कि बीती रात थाना...

नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

एसपी ग्रामीण सुनीति सिंह ने बताया कि बीती रात थाना बिसरख क्षेत्र के चार मूर्ति  चौराहे के पास हथियारबंद बदमाशों ने ओला कैब के चालक मानवेन्द्र को बंधक बनाकर उसकी कार लूट ली। घटना की सूचना पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक राम सेन सिंह लोहारली गांव के पास गश्त कर रहे थे तभी उन्हें लूटी हुई कार आती हुई दिखाई दी।      

थाना प्रभारी ने जब कार रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस की जीप में टक्कर मार दी तथा पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगे। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली मोहित कुमार व जितेंद्र कुमार को लगी। गंभीर हालत में उन्हें नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटी हुई कार, देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उनके कुछ साथी फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्हें पता चला है कि इन बदमाशों ने अलीगढ़, आगरा, कानपुर, इटावा में लूटपाट की दर्जनों वारदाते की हैं। पुलिस इनके अपराधिक इतिहास की जानकारी हासिल कर रहीं है 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!