पुलिस हिरासत से भागे अफ्रीकी मूल के 12 लोगों में से 4 को पुलिस ने पकड़ा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 12 Jul, 2019 01:32 PM

police detained 4 people of african origin fleeing police custody

नोएडा पुलिस की हिरासत से भागे अफ्रीकी मूल के 12 लोगों में से 4 को पुलिस ने शुक्रवार को दोबारा पकड़ लिया। पुलिस अन्य लोगों को तलाश कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मीडिया प्रभारी प्रभात दीक्षित ने बताया कि नोएडा पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रह...

नोएडा(उप्र): नोएडा पुलिस की हिरासत से भागे अफ्रीकी मूल के 12 लोगों में से 4 को पुलिस ने शुक्रवार को दोबारा पकड़ लिया। पुलिस अन्य लोगों को तलाश कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मीडिया प्रभारी प्रभात दीक्षित ने बताया कि नोएडा पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रह रहे अफ्रीकी मूल के 60 लोगों को बुधवार को एक विशेष अभियान के तहत पकड़ा था। इनमें से कुछ लोगों को पुलिस ने मादक द्रव्य एवं शराब सहित गिरफ्तार किया था और उन्हें जेल भेज दिया गया था, जबकि कुछ नागरिकों को प्रत्यर्पण के लिए पुलिस लाइन में रखा गया था।

उन्होंने बताया कि जेल से 12 अफ्रीकी नागरिक गुरुवार रात फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने फरार अफ्रीकी नागरिकों की तलाश करने के लिए गुरुवार देर रात छापे मारे। पुलिस ने शुक्रवार सुबह 4 नागरिकों को हिरासत में ले लिया। अन्य की तलाश की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!