Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Nov, 2017 05:08 PM
यूपी नगर निकाय चुनाव से पहले पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अवैध असलहे और बारूद के साथ 2 लोगों को भी गिरफ्तार किया है...
औरैया: यूपी नगर निकाय चुनाव से पहले पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अवैध असलहे और बारूद के साथ 2 लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिधूना दिबियापुर मार्ग पर ईंट के भट्टे के पास स्थित एक झोपड़ी में छापा मारा। जहां से 25 निर्मित और अर्धनिर्मित अवैध तमंचे बरामद किए गए। इसके साथ ही एक किलो विस्फोटक सामग्री भी जब्त किया गया।
एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि ये हथियार निकाय चुनाव में अशांति फैलाने के मकसद से बनाए जा रहे थे। हथियार बनाने वालों ने पूछताछ में बताया कि इन हथियारों की सप्लाई औरैया, कानपुर देहात, कन्नौज, इटावा समेत मध्य प्रदेश में किया जाना था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।