Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 05 Aug, 2018 05:41 PM
उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के सिविल लाइन क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिविल लाइन इलाके में रहने वाले एक युवक सद्दाम को गत 3 अगस्त की रात को रेलवे क्रासिंग के पास गो...
मुरादाबादः उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के सिविल लाइन क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिविल लाइन इलाके में रहने वाले एक युवक सद्दाम को गत 3 अगस्त की रात को रेलवे क्रासिंग के पास गोली मार दी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी थी। मृतक के परिजनों ने 2 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था।
पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उन्होंने एक युवक को सुपारी देने की बात कुबूल की। उन्होंने बताया कि आरोपी बदमाश महेश सुबह पुलिस को देखते ही भागने लगा और उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।