मऊः धर्मांतरण करा रहे 3 ईसाई प्रचारकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 28 Nov, 2019 03:38 PM

police arrested 3 christian preachers who are converting

अंधविश्वास फैलाकर भोले-भाले लोगों के धर्मांतरण के खेल फंसाया जा रहा है। ऐसी ही एक बानगी मऊ में देखने को मिली। जहां लोगों का धर्मांतरण करा रहे 3 ईसाई प्रचारकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से धर्म परिवर्तन कराने में प्रयुक्त होने वाली...

मऊः अंधविश्वास फैलाकर भोले-भाले लोगों के धर्मांतरण के खेल फंसाया जा रहा है। ऐसी ही एक बानगी मऊ में देखने को मिली। जहां लोगों का धर्मांतरण करा रहे 3 ईसाई प्रचारकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से धर्म परिवर्तन कराने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री भी बरामद हुई है।

मामला रानीपुर थाने के दरौरा गांव का है। यहां कपिलदेव राम के घर ईसाई धर्म प्रचारकों द्वारा धर्मांतरण किया जा रहा था। ईसाई धर्म का बपतिस्मा कराकर लगभग 20 लोगों को ईसाई बनाया गया था। कपिल देव राम के घर भीङ देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना हिन्दू संगठनों को दिया। जिसके बाद धर्मान्तरण के समय से ही हिन्दू संगठनों के कार्य़कर्ता ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गये। इसके बाद पूरे मामलें की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस भी मौक पर पहुंच गई। इस दौरान विवाद कर रहे लोगों को शांत कराया। साथ ही कपिलदेव समेत 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पादरियों ने अपना नाम अजय कुमार निवासी सरयां मुहम्मदाबाद और ओमप्रकाश निवासी बरहदपुर मुहम्मदाबाद गोहना बताया है।

इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि धर्म परिवर्तन का मामला प्रकाश में आया। जिसके बाद 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कानूनी कार्रवाई की जा रही है।







 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!