Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Apr, 2018 12:26 PM
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एेसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। जहां भीड़ ने एक युवक को जेब काटते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने पुलिस के सामने की जेबकतरे की जमकर पिटाई करनी शुरु कर दी।
हरदोई(आशीष द्विवेदी): उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एेसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। जहां भीड़ ने एक युवक को जेब काटते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने पुलिस के सामने की जेबकतरे की जमकर पिटाई करनी शुरु कर दी।
जानकारी के अनुसार मामला यूपी में हरदोई के जिला अस्पताल का है। जहां भीड़ ने एक जेबकतरे को तीमारदार की जेब काटते हुए पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेबकतरे को हिरासत में लिया। इसके बाबजूद गुस्साई भीड़ ने पुलिस के सामने ही जेबकतरे को जमकर पीटा।
वहीं भीड़ ने पकड़े गए जेबकतरे पर आरोप लगाया है कि उसके अस्पताल में इलाज कराने के लिए आए एक मरीज की जेब से 1000 रुपए निकाल लिए थे। इसी दौरान भीड़ ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। एएसपी ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि उन्होंने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।