देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं PM मोदी: मनोज सिन्हा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 29 Apr, 2019 12:51 PM

pm modi is the most popular leader in the country manoj sinha

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सबसे लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत कुछ ही सालों में विकसित देशोें मेें शामिल हो जाएगा। सिन्हा ने अपनेे लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान लोगों को संबोधित...

गाजीपुर: रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सबसे लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत कुछ ही सालों में विकसित देशोें मेें शामिल हो जाएगा। सिन्हा ने अपनेे लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी लोकप्रियता में जहां सबसे आगे है वही संपत्ति रखने के मामले में सबसे नीचे रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह भारत का सौभाग्य है कि ऐसा नेता हमें प्राप्त हुआ है।

आजादी के 70 वर्ष बाद भी भारत विकासशील देश की श्रेणी में शुमार है। यह देश का दुर्भाग्य है। हमसे बाद में आजादी पाने वाले देश आज विकसित देश बन चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है जब हम स्वतंत्रता दिवस की 100 वीं वर्षगांठ मनाएं उस समय तक हमारा देश विकसित देशों की श्रेणी में शुमार हो। सिन्हा ने कहा कि राजनीति मूल्यों तथा सिद्धांतों पर आधारित होती है। मेरी राजनीति का सिद्धांत है कि मेरे द्वारा कभी सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं होगा और ना ही कोई आज तक के राजनीति में यह आरोप लगा सकता है। दूसरा यह कि मेरे समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं तथा मुझे वोट देने वालों को मेरे कार्य व्यवहार से कभी शर्मिंदा नहीं होना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि आप अपने वोट का प्रयोग सोच समझकर विवेक के आधार पर करिए। मतदान किन आधारों पर किया जाए यह किसी जागरूक मतदाता की पहचान है जिसमें महत्वपूर्ण है व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोगों ने जब 1971 मे देश के लोकतंत्र फर खतरा आया तब बहुत बड़ा त्याग करते हुए पार्टी का विलय जनता पार्टी में कर लिया। परिस्थितियों को माकूल न रहने पर भारतीय जनता पार्टी का गठन किया जिसका परिणाम है आज हमारी पार्टी विश्व की सबसे बडी लोकतांत्रिक पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कद का किसी भी दल के पास नेता नहीं है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!