पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्या का था प्लान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Oct, 2018 05:06 PM

plan was to murder former punjab cm parkash singh badal police arrested

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की कथित तौर पर हत्या की साजिश रचने के मामले में खालिस्तानी समूह के संदिग्ध सदस्य को पुलिस ने शामली जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर(उत्तर प्रदेश): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की कथित तौर पर हत्या की साजिश रचने के मामले में खालिस्तानी समूह के संदिग्ध सदस्य को पुलिस ने शामली जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

PunjabKesariक्षेत्राधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी करम सिंह को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इस बीच इस सिलसिले में राजस्थान के बीकानेर जिले से गुरुवार को गिरफ्तार किए गए जर्मन सिंह को यहां लाया जाएगा और उसे पुलिस हिरासत में भेजा जाएगा। वह खालिस्तानी समर्थक मॉड्यूल का नेता है, जिसने शामली जिले में 2 अक्टूबर को पुलिसर्किमयों पर कथित तौर पर हमला कर उनकी राइफल लूट ली थी।

PunjabKesariपुलिस अधिकारी ने बताया कि अदालत ने इस मामले में 3 अन्य आरोपियों को 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा है, जिसे 2 अक्टूबर की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि वे चरमपंथी गुट खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट से जुड़े हैं और उन लोगों ने रैली के दौरान बादल पर हमला करने की योजना बनाई थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!