लखनऊ से प्रयागराज तक महिलाओं के लिए पिंक बसों की सेवा हुई शुरू

Edited By Ruby,Updated: 16 Mar, 2019 11:33 AM

pink buses started serving women

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी)ने महिला यात्रियों के लिए प्रदेश की राजधानी लखनऊ से प्रयागराज के लिए पांच पिंक बसों का संचालन शुरू किया है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक तरूण बिसेन ने बताया कि लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे से...

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी)ने महिला यात्रियों के लिए प्रदेश की राजधानी लखनऊ से प्रयागराज के लिए पांच पिंक बसों का संचालन शुरू किया है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक तरूण बिसेन ने बताया कि लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे से प्रयागराज के लिए पांच पिंक बसों का संचालन शुरू किया गया है। इसमें केवल महिलाएं एवं उनके बच्चे ही सफर तय कर सकेंगे।  

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिंक बसों की सेवा का शुभारंभ किया था। तब केवल सिविल लाइंस के लिए एक बस चल रही थी। शनिवार से पांचो बसों का संचालन शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि पांचों बसों की समय सारणी प्राप्त हो गई है। इन बसों के संचालन से परिवहन निगम महिलाओं को जहां सुरक्षित सफर की सौगात देगा वहीं कई अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बताया कि प्रयागराज से लखनऊ तक का किराया 335 रूपया है।  

बिशेन ने बताया कि लखनऊ से अलग अलग मार्गों के लिए बसें चलाई गई हैं जिसमें प्रयागराज के लिए आलगबाग बस अड्डा से सुबह 7.45, 8.45, 9.45, 10.45 और 12.15 बजे रवाना होगी। वापसी में सिविल लाइंस बस अड्डा से दिन में 1.45, 2.15, 3.15, 4.30 और शाम 6.30 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी।  प्रयागराज को पांच बसे मिली थीं। पिंक बस पूरी तरह से वातानुकूलित है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!