Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 27 May, 2018 01:56 PM
उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन बेखौफ बदमाश अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला संभल जिले का है। जहां एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। शव के मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया...
संभलः उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन बेखौफ बदमाश अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला संभल जिले का है। जहां एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। शव के मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक मामला थाना क्षेत्र नखासा का है। यहां एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला। जिसकी हत्या निर्मम तरीके से की गई है। शव पर चोटों के निशान हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।