राहुल गांधी को मनोरंजन के लिए सुनती है जनताः BJP

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 19 Apr, 2018 05:06 PM

people listen to rahul gandhi for entertainment bjp

कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी दौरे को लेकर बीजेपी ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी पर्यटन के लिहाज से अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी आए थे...

लखनऊः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी दौरे को लेकर बीजेपी ने उनपर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी पर्यटन के लिहाज से अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी आए थे। दरअसल, प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की केंद्र सरकार को ‘फोटोकॉपी वाली सरकार’ कहना उनका बचपना ही दिखाता है। लिहाजा जनता इनको मनोरंजन के लिए सुनती है।

भाजपा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए हर उपाय कर रही 
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हर वह सख्त उपाय कर रही है जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे और गरीबों, वंचितों को उनका हक मिल सके। इसीलिए आधार का उपयोग किया जा रहा है, जिससे भ्रष्टाचार को रोका जा सके। भ्रष्टाचार पर रोक लगने से राहुल गांधी बुरी तरह निराश हो चुके हैं। उनके पास भाजपा सरकार के खिलाफ कहने को कुछ है नहीं इसलिए वह ऐसे जुमलेबाजी कर रहे हैं।

राहुल गांधी को जनता गंभीर नेता के रूप में नहीं मानती
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जनता गंभीर नेता के रूप में नहीं मानती है। स्वयं राहुल अपनी छवि ऐसी ही बनाते जा रहे हैं। कभी कोई कागज फाड़ देते हैं, कभी कुर्ते की फटी जेब दिखाने लगते हैं, कभी एटीएम से पैसे निकालने पहुंच जाते हैं।

राहुल को मनोरंजन के रूप में लेती है जनता 
प्रदेश प्रवक्ता इतने पर ही नहीं रूके उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ऐसी हरकतों को देश की सम्मानित जनता एक मनोरंजन के रूप में लेती है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद भी राहुल अनाप-सनाप बातें कहकर जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। देश की आदरणीय जनता इन बातों को तनिक भी तवज्जो नहीं दे रही है।

भाजपा के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं ढूंढ पाए राहुल 
साथ ही उन्होंने कहा कि कई कोशिशों के बाद भी राहुल गांधी केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं ढूंढ़ पाए हैं, इसलिए वे अब जुमलेबाजी कर जनता का ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे हैं। यही कारण है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से उनकी पार्टी अलग-अलग राज्यों में चुनाव हार रही है। यह क्रम आगे भी जारी रहने वाला है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!