जनता ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटक रही, योगी सरकार ‘झूठ' बोल रही: अखिलेश यादव

Edited By Umakant yadav,Updated: 27 Apr, 2021 11:51 AM

people are wandering rate for oxygen yogi government is telling  lies

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता ऑक्सीजन के लिए भटक रही है, यह बेहद दुखद है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता ऑक्सीजन के लिए भटक रही है, यह बेहद दुखद है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘जिस तरह उत्तर प्रदेश के लोग ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटक रहे हैं, वो बेहद दुखद है और उससे भी दुखद है कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार सरेआम झूठ बोल रही है कि कहीं कोई कमी नहीं है।''

सपा प्रमुख ने ट्वीट में कहा, ‘‘ये एक नैतिक अपराध है। अब तो भाजपा के समर्थक तक इस झूठ में अपनों को खोने के लिए बाध्य हैं।'' उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सत्य का इतना अपमान पहले कभी नहीं हुआ।''

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!