जनता भय और अराजकता के वातावरण में जीने को विवश: अखिलेश

Edited By Ruby,Updated: 27 Jul, 2018 11:24 AM

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ में रंगदारी न देने पर दो व्यापारियों की सरेआम गोलीमार कर हत्या किए जाने की घटना पर दु:ख एवं क्षोभ व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भय और अराजकता के वातावरण में जीने के लिये विवश हो गई...

लखनऊः समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ में रंगदारी न देने पर दो व्यापारियों की सरेआम गोलीमार कर हत्या किए जाने की घटना पर दु:ख एवं क्षोभ व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भय और अराजकता के वातावरण में जीने के लिये विवश हो गई है।  

यादव ने प्रदेश सरकार से मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रूपये का मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक ओर दुकान में बैठे दो सगे व्यापारी भाईयों की गोलियों से भून दिया गया। वहीं राजधानी लखनऊ में ही कृष्णानगर में एक सिपाही को बदमाशों ने गोली मार दिया। सुस्त कानून व्यवस्था की वजह से अपराधियों के हौसले बढ़ गये हैं। 

नोएडा में बच्ची से बलात्कार, अंबेडकरनगर में किशोरी का अपहरण एवं दुराचार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। शासन-प्रशासन का रवैया उदासीन है। आम जनता की जान-माल की सुरक्षा करने में प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भय और अराजकता के वातावरण में जीवन जीने को विवश है। प्रदेश का कोई कोना सुरक्षित नहीं रह गया है। उत्तर प्रदेश में जंगलराज व्याप्त है। व्यापारियों की दिन दहाड़े हत्या, महिलाओं और मासूम बच्चियों के साथ हिंसा, बलात्कार सहित अपराध की अनेक घटनायें ध्वस्त कानून व्यवस्था का उदाहरण है। भाजपा राज में बेटी बचाओं का नारा मजाक बनकर रह गया है।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!