Edited By Ramkesh,Updated: 28 Oct, 2020 03:57 PM
कहते हैं प्यार कभी बूढ़ा नहीं होता है,प्यार की कोई उम्र सीमा भी नहीं होती है। ऐसा ही मामला जनपद प्रतापगढ़ में देखने को मिला है जहां पर एक 75 वर्षीय सख्स ने गांव की 45 वर्षीय महिला से विवाह कर ली।
प्रतापगढ़: कहते हैं प्यार कभी बूढ़ा नहीं होता है,प्यार की कोई उम्र सीमा भी नहीं होती है। ऐसा ही मामला जनपद प्रतापगढ़ में देखने को मिला है जहां पर एक 75 वर्षीय सख्स ने गांव की 45 वर्षीय महिला से विवाह कर ली। यह विवाह गांव में र्चचा का विषय बना हुआ है। बता दें कि मामला प्रतापगढ जनपद के रानीगंज के पटहटिया गांव का है। जहां पर अवध नारायण यादव का गांव के ही एक महिला से काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने उनकी शादी करा दी।
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसके चलते अवध नारायण का रामरती के घर आना -जाना था। जब यह बात बेटे और परिजनों को पता चली तो उन्होंने अवध नारायण से शादी करने की बात की। अवध नारायण ने भी महिला के साथ शादी की इच्छा जताई। इसके बाद परिजनों ने अवध नारायण की शादी की तैयारियां शुरू कर दीं पूरे विधि-विधान परिजनों की सहमति से शादी रचा दी गई। वहीं यह शादी सुन कर लोग हैरान भी हो रहे है। फिलहाल इस शादी में केवल घर वाले एवं रिश्तेदार ही शामिल थे।