महिला सुरक्षा पर संसद ने कानून बनाया पर इंसान की नियत नहीं बदली: मेनका गांधी

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 04 Oct, 2020 07:25 PM

parliament enacted a law on women s safety did not change menaka

सुलतानपुर की सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता मेनका गांधी ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए संसद में सख्त कानून बनाएं गए हैं, इंसान की नियत हम लोग

सुलतानपुर:  सुलतानपुर की सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता मेनका गांधी ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए संसद में सख्त कानून बनाएं गए हैं, इंसान की नियत हम लोग बदल नहीं पाते और हाथरस में हुई घटना बेहद अफसोस जनक है।       

सुलतानपुर भ्रमण के तीसरे और अंतिम दिन गांधी ने लंभुआ बाजार में डाकघर भवन लोकार्पण समारोह के दौरान संवाददाताओं से कहा कि महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं से देश की हर महिला की आंख में आंसू है। उन्होंने कहा कि संसद में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त कानून बनाएं गये हैं, लेकिन हम इंसान की फितरत नहीं पाते और हाथरस में जो घटना हुई वह बेहद अफसोस जनक है।       

इस अवसर पर चीफ पोस्ट मास्टर जनरल कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सीबीएस शाखा इंडियन पोस्ट, पेमेंट सुविधा, इण्टरनेशनल मनी ट्रांसफार सुविधा, आधार कार्ड बनवाने की सुविधा, स्पीड पोस्ट आदि सुविधाएं देने वाला डाकघर होगा। उन्होंने बताया कि लंभुआ क्षेत्र को फाइबर केबल से युक्त हाई स्पीड डेटा की सुविधा लोगों को मिलेगी। वही करौंदीकला में नये डाकघर बनाने की मांग भी पोस्ट मास्टर जनरल से की गयी।कार्यक्रम के दौरान सांसद मेनका गांधी ने लंभुआ तहसील मुख्यालय पर लोगों से मुलाकात भी की। बड़े पैमाने पर महिला व पुरुषों ने प्रार्थना पत्र दिये। उन्होंने ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अफसरों को दिशा-निर्देश दिए। 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!