जय गुरुदेव आश्रम के महंत पंकज बाबा संग 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Edited By Ajay kumar,Updated: 07 Jan, 2020 03:25 PM

जय गुरुदेव आश्रम के महंत पंकज बाबा पर मंदिर की हजारों करोड़ की संपत्ति हड़पने का आरोप लगा है। संस्था के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ ट्रस्टी बताने वाले रामप्रताप ने...

मथुराः जय गुरुदेव आश्रम के महंत पंकज बाबा पर मंदिर की हजारों करोड़ की संपत्ति हड़पने का आरोप लगा है। संस्था के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ ट्रस्टी बताने वाले रामप्रताप ने थाना हाईवे में महंत के साथ 14 अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है।

रिपोर्ट दर्ज कराने वाले रामप्रताप ने बताया है कि संत तुलसीदास (बाबा जय गुरुदेव) के निधन के बाद उनके ड्राइवर पंकज यादव ने अपने भाई नीरज यादव समेत कई लोगों के साथ फर्जी वसीयत बनवाकर बाबा जयगुरुदेव आश्रम व उससे जुड़ी हजारों करोड़ की संपत्तियों को हड़प लिया है। खुद जय मंदिर का महंत बन गया।

पंकज यादव ने फर्जी वसीयत पर खुद को जयगुरुदेव धर्म प्रचारक ट्रस्ट का अध्यक्ष व प्रचारक  बताया है। इसी के तहत विभिन्न बैंकों के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर अंजाम दिया। संस्था व ट्रस्ट के खातों से भारी धनराशि निकाली जा रही है। संस्था व ट्रस्ट की संपत्तियों को भी गैर कानूनी ढंग से स्वयं के फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

SSP शलभ माथुर  ने बताया कि थाना हाईवे में जांच के बाद एक अभियोग पंजीकृत हुआ है। पंकज यादव व अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ट्रस्ट के खातों से रकम को निकाला गया है। गुण-दोष के आधार पर आगे मामले देखा जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!