Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 06 Oct, 2018 06:48 PM
यूपी-नेपाल सीमा पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां मिनी बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 17 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है...
बहराइचः यूपी-नेपाल सीमा पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां मिनी बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 17 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसा नेपालगंज शहर क्षेत्र में स्थित राप्ती सुनारी ग्राम विकास समिति के पास का है। यहां सुबह 10 बजे के करीब एक ट्रक और मिनी बस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि बस दांग जिले के शमशेर गंज से नेपालगंज आ रही थी।
आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्त करने में जुट गई। जिसके बाद 2 लोगों की पहचान क जा सकी। अन्य की शिनाख्त की जा रही है।