पद्मविभूषण रामभद्राचार्य ने प्रियंका पर दिया विवादित बयान, कह डाली ये बड़ी बात

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 30 Dec, 2019 03:14 PM

padmavibhushan rambhadracharya made a controversial

चित्रकूट में पद्मविभूषण रामभद्राचार्य जी महाराज ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर विवादित बयान दिया है। हिंसा में मरने वाले लोगों को कांग्रेस द्वारा शहीद का दर्जा दिए जाने और उनके घर जाने पर महाराज ने कहा कि भगवान करे कि वे खुद शहीद हो जाएं और...

चित्रकूटः चित्रकूट में पद्मविभूषण रामभद्राचार्य जी महाराज ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर विवादित बयान दिया है। हिंसा में मरने वाले लोगों को कांग्रेस द्वारा शहीद का दर्जा दिए जाने और उनके घर जाने पर महाराज ने कहा कि भगवान करे कि वे खुद शहीद हो जाएं और उनके पास चली जाएं।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि प्रियंका गांधी राजनीति में नई हैं, उन्हें इस तरह की राजनीति से ज्यादा मतलब नहीं रखना चाहिए। नागरिकता संशोधन कानून पूरे देश के लोगों के हित में है। उन्होंने कहा कि प्रियंका को अपने सरनेम में गांधी का प्रयोग नहीं करना चाहिए, कितने दिन तक गांधी के नाम पर जीते रहेंगे और रोटी सकेंगे।

पद्मविभूषण रामभद्राचार्य ने प्रियंका गांधी के पति रोबर्ट वाड्रा पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को देखना चाहिए कि उनका पति कितने बड़े घोटाले में फंसा है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!