किसान आंदोलन के बीच जैविक खेती करने वाले पद्मश्री भरत भूषण ने किसान बिल का किया समर्थन

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 10 Dec, 2020 12:23 PM

padmashree bharat bhushan tyagi supported the kisan bill

कृषि बिल के विरोध में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान दिल्ली बॉर्डर पर 15 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं यूपी के बुलंदशहर में जैविक खेती करने वाले उन्नतशील

बुलंदशहरः कृषि बिल के विरोध में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान दिल्ली बॉर्डर पर 15 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं यूपी के बुलंदशहर में जैविक खेती करने वाले उन्नतशील किसान भरत भूषण त्यागी कृषि कानूनों का समर्थन  कर रहे हैं। बता दें कि त्यागी 2019 में सरकार द्वारा पदमश्री अवार्ड से सम्मानित किए गए थे। उन्होंने जैविक खेती पर पीएचडी भी की है।

बता दें कि बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के गांव बददा हमीदपुर में रहकर जैविक की खेती करने वाले भरत भूषण अपने फार्म पर जैविक खेती करते है। जिसमें वो धनिया, हल्दी, गेंहू गन्ना, सम्पूर्ण घास, हींग, कृष्णा फल, स्टीविया, सहजन, कालमेघ, सतावर, नींबू, चार तरह की तुलसी जैसी कई अन्य फसल की पैदावार करते हैं। इसके साथ ही भरत अपने यहां पर आम फसल से हटकर ऐसी जड़ी बूटी वाली तरह-तरह की खेती उगाते हैं जिनकी दवाइयां बनती हैं।

भारत भूषण का दावा कि मोदी सरकार के कृषि कानून बिल्कुल ठीक है और भरत उनका समर्थन करते है।उन्होंने कहा कि भरत किसानों से अपील करते हुए कहते हैं कि जो किसान धरने प्रदर्शन पर दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हैं वह बातचीत से भी उसका हल निकाल सकते हैं। भरत बताते हैं कि वो अपनी खेती से 2 गुना कमाते हैं और बिचौलिया को अपने पास तक नहीं आने देते। वहीं लोगों को रोजगार भी मिलता है। हालांकि इस दौरान भरत ने सरकार को कानूनों की खामियों में संशोधन करने की सलाह भी दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!