विपक्ष भारत में दंगे और बम धमाके वापस चाहता है: रवि किशन

Edited By Sahil Kumar,Updated: 04 Nov, 2026 04:59 PM

opposition wants riots and bomb blasts back in india ravi kishan

विपक्षी दलों पर देश में दंगे और बम धमाकों का दौर वापस लाने की मंशा रखने का आरोप लगाते हुये भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं अभिनेता रवि किशन ने बुधवार को कहा कि विपक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लगातार चुनावी जीत और भाजपा की बढ़ती राजनीतिक ताकत को...

गोरखपुरः विपक्षी दलों पर देश में दंगे और बम धमाकों का दौर वापस लाने की मंशा रखने का आरोप लगाते हुये भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं अभिनेता रवि किशन ने बुधवार को कहा कि विपक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लगातार चुनावी जीत और भाजपा की बढ़ती राजनीतिक ताकत को स्वीकार नहीं कर पा रहा है।

गोरखपुर में राजग की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किशन ने आरोप लगाया कि विपक्षी ताकतें देश को अस्थिर करना चाहती हैं।

उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा देश विरोधी ताकतों और कथित 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के खिलाफ है, जो भारत में दंगे और मंदिरों सहित विभिन्न स्थानों पर बम धमाके देखना चाहते हैं। विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जिक्र करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि वह यह स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि मोदी लगातार चुनाव कैसे जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा 2014 से चुनाव जीत रही है, जबकि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की चर्चा अब हो रही है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!