डिप्टी CM दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर कसा तंज, प्रदेश की तरक्की विपक्षी दलों को नहीं लगती अच्छी

Edited By Ramkesh,Updated: 29 Oct, 2020 08:32 PM

opposition does not like uttar pradesh s progress dr sharma

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्षी दलों को राज्य की तरक्की अच्छी नही लगती है और वे दंगा कराने पर आमादा है।

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्षी दलों को राज्य की तरक्की अच्छी नही लगती है और वे दंगा कराने पर आमादा है। डॉ. शर्मा ने गुरुवार को यादवेश इण्टर कालेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य सिर्फ सर्व समाज का विकास है।

विपक्षी दलों को राज्य की तरक्की अच्छी नही लगती है और वे दंगा कराने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि मल्हनी का दुर्भाग्य रहा है कि यह बाहुबली सीट के नाम से जानी जाती रही है जिससे क्षेत्र का विकास नही हुआ। विकास होता भी कैसे जब पता चलता था कि ठेकेदार भी किसी दल से है। उन्होंने कहा कि मल्हनी सीट जीतना जरूरी है। हमारे विधायक जहां भी है विकास हुआ है। विकास चाहिए तो विधायक आपका होना चाहिए। हम परिवर्तन करके ही क्षेत्र का विकास कर सकते है। डॉ. शर्मा ने कहा कि देश का वातावरण बदला है। 

कश्मीर में 70 साल की समस्या का निदान हुआ है। कश्मीर में आज भी आतंकी आते है। अब पुन: पाकिस्तान नही जा पाते है। जाते है तो जहन्नुम में। आज विपक्ष रामजन्म भूमि का दिन नही पूछता। सरकार जल्द ही तीन लाख नौकरियां देने जा रही है। कोरोना काल में प्रदेश सरकार अन्य प्रदेशों में फसे प्रवासियों को लाने का कार्य किया है। 

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि मतदाता अब पौवा के लिए नही बल्कि पावर के लिए मतदान करेगा। उन्होंने कहा कि निषादों को जो सम्मान मोदी- योगी की सरकारों ने दिया है उतना किसी ने नही दिया है। सपा सरकार ने तो गोली चलवाकर कार्यकर्ता को मारने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता अपने नेता व पार्टी की विचारधारा से अलग होगा तो पार्टी का विनाश सुनिश्चित है। उन्होंने भाजपा निषाद गठबंधन को मत देने की बात कही। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मल्हनी चुनाव प्रदेश के विकास की दिशा तय करेगा। तय होगा कि मल्हनी की जनता विकास चाहती है या गुंडाराज। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकार भी देखी है जनता स्वयं तुलना करें। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!