उपचुनाव में मोदी लहर को विपक्ष का झटका, 2019 की राह आसान नहीं

Edited By Anil Kapoor,Updated: 01 Jun, 2018 07:59 AM

opposition blow to modi wave in bypoll 2019 is not easy

केन्द्र में भी सत्तारूढ़ भाजपा को एक करारा झटका देते हुए विपक्षी पार्टियों ने लोकसभा और विधानसभा की 14 सीटों के उपचुनावों में 11 सीटों पर जीत दर्ज कर भगवा पार्टी के लिए 2019 में खतरे की घंटी बजा दी है। कैराना लोकसभा सीट पर संयुक्त विपक्ष की...

सहारनपुर/शामली: केन्द्र में भी सत्तारूढ़ भाजपा को एक करारा झटका देते हुए विपक्षी पार्टियों ने लोकसभा और विधानसभा की 14 सीटों के उपचुनावों में 11 सीटों पर जीत दर्ज कर भगवा पार्टी के लिए 2019 में खतरे की घंटी बजा दी है। कैराना लोकसभा सीट पर संयुक्त विपक्ष की प्रत्याशी राष्ट्रीय लोकदल की तबस्सुम हसन ने भाजपा सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद खाली हुई कैराना लोकसभा सीट पर उनकी बेटी भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को 44618 वोटों से शिकस्त दी।

रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन को 481182 वोट मिले थे जबकि भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को 436564 वोट मिले हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के क्षेत्र गोरखपुर और फूलपुर में हार के बाद भाजपा की काफी किरकिरी हुई थी। पार्टी कैराना में अपनी साख बचाने के लिए पूरा दमखम लगा रही थी, लेकिन संयुक्त विपक्ष की ताकत भाजपा पर भारी पड़ गई। यहां पर शुरूआत में भारतीय जनता पार्टी की मृगांका सिंह ने बढ़त बना ली थी, लेकिन बाद में राष्ट्रीय लोकदल की तबस्सुम हसन आगे हो गई।
PunjabKesari
मृगांका ने स्वीकार की हार, कहा करनी होगी जोरदार तैयारी
भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मृगांका सिंह ने कैराना लोकसभा उपचुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को लोगों ने वोट दिया है, इसके बाद भी संयुक्त विपक्ष ने जीत दर्ज की है। उनकी एकता काम कर गई है। मृगांका सिंह ने कहा कि मैं यहां पर अपनी हार स्वीकार करती हूं। यहां पर बड़ी संख्या में मतदाताओं ने भाजपा को वोट दिया लेकिन इसके बाद भी कई दल के मिलकर मैदान में उतरी रालोद की प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने कुछ हजार वोट से जीत दर्ज की है। मैं उनको बधाई देना चाहती हूं। गठबंधन मजबूत हो गया है और इसको देखते हुए हमें भविष्य के लिए बेहतर तैयारी करनी है। मृगांका सिंह ने कहा कि पार्टी के सभी नेता और कार्यकत्र्ता पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने महागठबंधन की ताकत को स्वीकारते हुए कहा कि पार्टी को इसके लिए रणनीति तय करनी होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!