फिरोजाबाद: एक ही मंच पर आए मुलायम-अखिलेश,कहा-BJP को हराने की ताकत सिर्फ सपा में

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Dec, 2018 08:57 AM

only the samajwadi party s strength to defeat bjp mulayam akhilesh

समाजवादी पार्टी ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण गरीब, किसान और नौजवान सभी परेशान हैं। भाजपा के लोग अब हिन्दू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद के मुद्दे उछालकर अपनी नाकामियों से ध्यान भटका रहे हैं।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण गरीब, किसान और नौजवान सभी परेशान हैं। भाजपा के लोग अब हिन्दू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद के मुद्दे उछालकर अपनी नाकामियों से ध्यान भटका रहे हैं। फिरोजाबाद में नगला छवैया के करघा गांव में कारगिल शहीद बृजलाल की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद आयोजित जनसभा को मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने सम्बोधित किया।

PunjabKesariउन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की विघटनकारी राजनीति को करारी शिकस्त देकर ही समाज को बंटने और सौहार्द सछ्वाव को बचाने का काम हो सकता है। मुलायम ने कहा कि भाजपा की सरकार सिर्फ अपनी पार्टी के नेताओं के लिए काम कर रही हैं। सभी वर्गों के लिए कोई काम नहीं कर रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराना बहुत जरूरी है। भाजपा को समाजवादी पार्टी ही हरा सकती है। हमें एकजुट होकर हर हालत में इसे हटाना होगा।

PunjabKesariउन्होंने कहा कि जनता जानती है कि जब भी समाजवादी पार्टी की सरकार आती है तो वह किसानों, गरीबों, नौजवानों और महिलाओं के लिए काम करती है। आगामी लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। किसानों, बेरोजगारों, महिलाओं और नौजवानों को समाजवादी पार्टी से बहुत उम्मीदें हैं। समाजवादी पार्टी ने हमेशा इन वर्गों की मदद की और उनकी समस्याओं को हल किया है।

PunjabKesariअखिलेश ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से आज देश में जवान, किसान और नौजवान सभी दुखी और परेशान हैं। देश की फौज पर देशवासियों को गर्व है। भारत माता की रक्षा के लिए ना जाने कितने वीरों ने अपनी शहादत दी लेकिन भाजपा सरकार ने सेना को सम्मान देने के बजाय अपनी राजनीति से अपमानित करने का काम किया है।

PunjabKesariउन्होंने कहा कि समाजवादियों को जब भी मौका मिला उन्होंने फौज और फौजियों को सम्मान देने का काम किया है। नेताजी (मुलायम) जब रक्षा मंत्री थे तो उन्होंने फैसला लिया था कि शहीद होने के बाद जवानों का शव उनके घर आएगा। उसके पहले केवल बेल्ट और कैप आती थी। इसी तरह से नेताजी जब मुख्यमंत्री थे तो जवानों के शहीद होने पर प्रदेश सरकार की तरफ से 5 लाख रुपए की मदद देना शुरू किया था, और जब फिर सरकार बनी तो हमने सेना, अर्द्धसैन्य बल और पुलिस के जवानों को शहीद होने पर 20 लाख रुपए देकर उनके परिवार की मदद करने का काम किया।

PunjabKesariअखिलेश ने कहा कि पिछले साढ़े 4 साल में केंद्र की भाजपा सरकार में सेना के 350 जवान शहीद हुए हैं। प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार बनेगी तो एक जवान के सिर के बदले 10 सिर लेकर आएंगे, लेकिन केंद्र में सरकार बनने के बाद मोदी के वादों का क्या हुआ? उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अब जवानों की शहादत पर चर्चा करने के बजाय देश को मंदिर- मस्जिद और हिंदू- मुस्लिम की बहस में उलझा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!