Edited By Ruby,Updated: 12 May, 2018 11:33 AM
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब बैरिया थाना क्षेत्र के दलजीत टोला ग्राम में गैस सिलेंडर फटने से एक महिला की मौत हो गई जबकि 12 अन्य लोग झुलस गए। पुलिस के अनुसार नई बस्ती...
बलिया/उत्तर प्रदेशः उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब बैरिया थाना क्षेत्र के दलजीत टोला ग्राम में गैस सिलेंडर फटने से एक महिला की मौत हो गई जबकि 12 अन्य लोग झुलस गए।
पुलिस के अनुसार नई बस्ती दलजीत टोला ग्राम निवासी लक्ष्मण प्रजापति घर में रात गैस चूल्हे पर खाना बन रहा था। उसी दौरान सिलेंडर फट गया और झोपड़ी तथा पक्के मकान में आग लग गई।
आग बहुत तेजी से बढ़ी और उसकी चपेट में आकर दूसरे कमरे में रखे गैस सिलेंडर में भी विस्फोट हो गया। घटना में पूनम देवी (20) की मौत हो गई जबकि 12 अन्य लोग झुलस गए। सभी को सोनबरसा स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से सात लोगों को गम्भीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।