सड़क किनारे गर्भवती महिला ने दिया बच्चे को जन्म, दोनों स्वस्थ

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 31 Dec, 2018 05:19 PM

on the road side pregnant women gave birth to a child

मऊ के रेलवे स्टेशन रोड पर अचानक ही उस वक्त अफरा-तफरी का माहौंल हो गया जब लोगों ने एक गर्भवती महिला को सड़क के किनारे गिरते हुए देखा। तत्काल ही स्थानीय लोग और कुछ महिलाएं महिला का हाल जानने के लिए उसके पास पहुंची। तो मालूम हुआ कि महिला...

मऊः मऊ के रेलवे स्टेशन रोड पर अचानक ही उस वक्त अफरा-तफरी का माहौंल हो गया जब लोगों ने एक गर्भवती महिला को सड़क के किनारे गिरते हुए देखा। तत्काल ही स्थानीय लोग और कुछ महिलाएं महिला का हाल जानने के लिए उसके पास पहुंची। तो मालूम हुआ कि महिला गर्भवति हैं और वह बच्चें को जन्म देने वाली है। इस दौरान महिलाओं की मदद से महिला ने बच्चों को जन्म दिया। जिसके बाद उसे एम्बुलेंस के माध्यम से असपताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार एक गर्भवती महिला रेलवे स्टेशन रोड से कही जा रही थी। तभी अचानक ही उसे प्रसव पीड़ा हुआ और वह सड़क के किनारे गिर पड़ी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे गिरते हुए देखा और महिलाएं सड़क किनारे ले गई। यहां पर महिलाओं ने उसके चारों तरफ घेराबंदी कर उसका प्रसव कराया। जिसके बाद उसने एक नवजात बच्चों को जन्म दिया।

वहीं इसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुची एम्बुलेंस में उसे सवार कर जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कि चिकित्सिका डा. अलका राय ने बताया कि महिला को भर्ती कर लिया गया हैं। जांच में जच्चा और बच्चा दोनों ही सुरक्षित हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!