Edited By Anil Kapoor,Updated: 22 Oct, 2018 02:16 PM
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक एेसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक दूल्हे ने दहेज की मांग पूरी ना होने के कारण शादी करने से इनकार कर दिया।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक एेसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक दूल्हे ने दहेज की मांग पूरी ना होने के कारण शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हा दहेज में मोटरसाइकिल तथा सोने की चेन की मांग कर रहा था।
जानकारी मुताबिक बहराइच निवासी अब्दुल कलाम का खुर्रमनगर निवासी युवती से निकाह तय हुआ था। रविवार को बारात आने के बाद रस्में चल रही थीं। इसी दौरान दूल्हे ने दहेज में सोने की चेन और बाइक की मांग रख दी। काफी समझाने के बावजूद दूल्हा और उसके पक्ष के लोग दहेज की मांग पूरी हुए बिना निकाह के लिए तैयार नहीं हुए। इसके लेकर कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि शादी से इनकार करने के बाद दुल्हन पक्षों के लोगों ने दूल्हे और बारातियों को बंधक बना लिया। इसके बाद लड़की वालों ने मोहल्ले वालों के साथ मिलकर दूल्हे सहित 4 लोगों का सिर मुंडवा दिया।
वहीं दूसरी तरफ दुल्हन की दादी का कहना है कि उन्होंने शादी से 5 दिन पहले ये मांगें रखी थीं। जब हमने कहा कि हम मांग पूरी नहीं कर सकते, तो दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया।अब मुझे इस बात का पता नहीं है कि उसका सिर किसने मुंडवा दिया।