Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 16 Jun, 2018 12:00 PM
देशभर में आज ईद मनाई जा रही है। जिसके चलते इलाहाबाद में पूरी सादगी और परम्परागत ढंग से शांतिपूर्ण माहौल में ईद मनाई जा रही है। इस खुशी के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने स्थानीय ईदगाह, मस्जिदों व मदरसों में निर्धारित समयों पर अमन चैन व खुशहाली के...
इलाहाबादः देशभर में आज ईद मनाई जा रही है। जिसके चलते इलाहाबाद में पूरी सादगी और परम्परागत ढंग से शांतिपूर्ण माहौल में ईद मनाई जा रही है। इस खुशी के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने स्थानीय ईदगाह, मस्जिदों व मदरसों में निर्धारित समयों पर अमन चैन व खुशहाली के लिए अकीदत के साथ नमाज अदा की।
बता दें कि शहर के ईदगाह में शनिवार सुबह से बच्चे, बूढ़े और जवान सभी नमाज अदा करने के लिए जुटने लगे और जैसे ही नमाज़ का समय आया सभी ने पूरी शिद्दत के साथ ईद की नमाज़ अदा की। इसके बाद सभी एक दुसरे के गले मिले और ईद की मुबारकबाद एक दुसरे को दी। इस बार ज़्यादातर मुस्लिम भाईयों ने तिरंगे के रंग की टोपी पहन कर नमाज़ अदा की।