Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 24 Dec, 2018 01:03 PM
अपने तल्ख तेवरों के चलते सुर्खियों में रहने वाले यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी सभी 80 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। उद्योगपति किसान की फसल से मोटा मुनाफा वसूल रहे हैं।...
लखनऊः अपने तल्ख तेवरों के चलते सुर्खियों में रहने वाले यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी सभी 80 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। उद्योगपति किसान की फसल से मोटा मुनाफा वसूल रहे हैं। पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए ताकि आम आदमी पर आर्थिक भार कम हो सके।
उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि पूरे देश में सर्वेक्षण करा लिया जाए और आर्थिक आधार पर सभी जातियों के गरीबों को आरक्षण दिया जाए। इसी तरह सामान्य और पिछड़ों को भी सहूलियत देनी चाहिए। उन्होंने सभी गरीबों को मुफ्त शिक्षा की भी पैरवी की।
भाजपा सरकार पर अक्रामक होते हुए उन्होंने कहा कि अपने प्रभावशाली 125 विधानसभा और 32 लोकसभा की सीटें जितवाई हैं। अपनी पार्टी के कोटे से मंत्री हैं, जो सही होता है वहीं बोलते हैं। अगर बुरा लगता है तो भाजपा मंत्रिमंडल से निकाल दें।