Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 04 Apr, 2018 04:19 PM
कई बार लोग ऐसी अजीबो-गरीब हरकत कर देते हैं कि जो आम जनता को हैरत में डाल देती है। ताजा मामला सहारनपुर जिले का है। जहां एक व्यक्ति को लोगों के घरों में अ...
सहारनपुरः कई बार लोग ऐसी अजीबो-गरीब हरकत कर देते हैं कि जो आम जनता को हैरत में डाल देती है। ताजा मामला सहारनपुर जिले का है। जहां एक व्यक्ति लोगों के घरों में अश्लील खत डाल देता था। जिसके चलते लोगों को बेहद परेशानी हो रही थी। अश्लील खत डालने वाला व्यक्ति सीसीटीवी में कैद हो गए। जिसके चलते महिलाओं ने उसकी पकड़कर धुनाई कर दी।
जानकारी के मुताबिक मामला सदर बाजार का है। यहां एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति लोकेश कुमार लोगों के घरों में कई दिनों से अश्लील खत डाल रहा था। जिससे लोगों का जीना दुभर हो रखा था। खासकर महिलाओं को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं बुधवार को व्यक्ति दोपहर के वक्त किसी के घर में खत डाल रहा था। तभी लोगों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। मोहल्ले की सभी महिलाओं ने आरोपी मजनू को पकड़ लिया। बस फिर क्या था लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर डाली।
बताया जा रहा है कि आरोपी पास के ही एक मोहल्ले का रहना वाला है और वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। वहीं आरोपी की हरकत सीसीटीवी में भी कैद हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।