Edited By Ruby,Updated: 17 Mar, 2019 05:00 PM
सहारनपुरः उतरप्रदेश के सहारनपुर जिले मे लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के विरुद्ध फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने से कांग्रेसियों ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इसके लिए पुलिस को नामजद शिकायत दी है। पुलिस ने आईटी...
सहारनपुरः उतरप्रदेश के सहारनपुर जिले में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के विरुद्ध फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर कांग्रेसियों ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इसके लिए पुलिस को नामजद शिकायत दी है। पुलिस ने आईटी अधिनियम की धारा के तहत कार्यवाही करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि नितिन गोयल नाम के व्यक्ति पर अपने फेसबुक अकाउंट से सोनिया गांधी की तस्वीर पोस्ट करते हुए उस पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। सहारनपुर के नवादा रोड निवासी प्रकाश चंद सैनी ने थाना सदर बाजार पहुंचकर नितिन गोयल नामक व्यक्ति के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराते हुए इस यूजर के खिलाफ कार्यवाही ओर इस फोटो को हटाने की मांग की है।