शिक्षक निर्वाचन के ऑब्जर्वर IAS अजय कुमार सिंह का निधन, CM योगी ने जताया शोक

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 05 Dec, 2020 01:04 PM

observer of teacher election ias ajay kumar singh dies

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अजय कुमार सिंह के आज निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अजय कुमार सिंह के आज निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है। सिंह विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन के लिए पर्यवेक्षक बनाकर वाराणसी भेजे गए थे।

बता दें कि वाराणसी में खंड स्नातक और शिक्षक चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजय कुमार सिंह का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार सुबह इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी उम्र करीब 50 वर्ष थी। सिंह की पत्नी नीना शर्मा भी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी है। वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि सिंह चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में वाराणसी आये थे और शुक्रवार सुबह मतगणना स्थल पर जाते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा, उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि सिंह के परिजन शुक्रवार शाम उन्हें एयर एंबुलेंस से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल ले जाना चाहते थे लेकिन चिकित्सकों ने रात में ले जाने की इजाजत नहीं दी।

उन्होंने बताया कि आज सुबह उन्हें मेदांता ले जाया जाना था लेकिन सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनका निधन हो गया। शर्मा ने बताया कि सिंह की पत्नी शुक्रवार को ही वाराणसी आ गयीं थीं। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार वाराणसी में ही किया जाएगा।  
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!