Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 09 Jun, 2021 12:08 PM
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के एक नेता विकास दुबे उर्फ दीपू की एक युवती के साथ आपत्तिजनक वायरल हो रही है। जिसके चलते राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं हैं...
प्रयागराजः भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के एक नेता विकास दुबे उर्फ दीपू की एक युवती के साथ आपत्तिजनक वायरल हो रही है। जिसके चलते राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। विपक्ष के नेता लगातार विकास दुबे के निष्कासन की मांग कर रहे हैं।
विकास दुबे उर्फ दीपू विकास भाजयुमो के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं। ये फोटो दो साल पहले की बताई जा रही है। तब विकास नेपाल के काठमांडू में टूर पर गए थे और एक बार में युवती के साथ आपत्तिजनक फोटो खिंचवाई थी। युवती कॉलगर्ल बताई जा रही है।
बता दें कि विकास दुबे पर छात्र जीवन से ही कई अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। सबसे पहले 1996 में उनके खिलाफ गोविंद नगर थाने में हत्या का प्रयास, रासुका, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद किदवई नगर में 2009 में हत्या के प्रयास की एफआईआर हुई थी।